![](https://pradeshlive.com/wp-content/uploads/2022/06/1-7.jpg)
राजस्थान के जोधपुर में दो गुटों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई है। यह घटना सूरसागर क्षेत्र में हुई है। पत्थरबाजी में दो युवकों के घायल होने की बात भी सामने आ रही है। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वहीं इलाके में धारा 144 भी लगा दी गई है। विवाद की शुरुआत बाइक पार्किंग को लेकर हुई। देखते ही देखते मामला इस हद तक बढ़ गया कि वहां पर ईंट-पत्थर चलने लगे। बताया जाता है कि घटना के संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं हर्ष और जयेश नाम के दो युवकों के घायल होने की खबर भी आ रही है। इसमें एक युवक को गंभीर चोट लगी है। वहीं दूसरे युवक को हल्की-फुल्की चोटें आने की खबर है। करीब एक महीने के अंदर दूसरी बार जोधपुर का माहौल खराब हुआ है। इससे पहले दो मई को जोधपुर में ईद के दिन हिंसा हुई थी। हालांकि ताजा घटना के पीछे किसी तरह के सांप्रदायिक विवाद की पुष्टि नहीं हुई है।
Please do not enter any spam link in the comment box.