ग्राम निमहा में पंखा में तार लगाते समय 55 वर्षीय महिला को करंट लगने से हुई मौत
अजयगढ़ क्षेत्र के हनुमतपुर चौकी अंतर्गत ग्राम निमहा में करंट से महिला की मौत का मामला सामने आया है, मृतका के पुत्र नन्नू यादव ने बताया कि आज 20 जून 2022 को दोपहर लगभग 12 बजे मेरी माता सीला यादव पति कपूर सिंह उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम निमहा घर पर थी और पंखा चलाने तार लगाने की कोशिश कर रही थी तभी हाथ में करंट लग गया जानकारी मिलते ही परिजनों ने पहुंचकर महिला को ग्रामीणों की मदद से अजयगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टर ने सीला यादव का परीक्षण उपरान्त मृत घोषित कर दिया जिससे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है वही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। डॉक्टर ने तहरीर बना कर पुलिस को भेज दी है,
अजयगढ़ से राजेन्द्र सिंह पटेल की खास रिपोर्ट
Please do not enter any spam link in the comment box.