रविवार का पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा है। RCB ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है। ग्लेन मैक्सवेल और फाफ डु प्लेसिस क्रीज पर मौजूद हैं। 14 ओवर के बाद स्कोर 118/2 है। कप्तान फाफ ने अपने IPL करियर की 25वीं फिफ्टी लगाई है। वहीं, रजत पाटीदार 48 रन बनाकर आउट हुए।
मैच की पहली ही गेंद पर विराट कोहली गोल्डन डक पर आउट हो गए। जे सुचित ने उन्हें पैरों पर फुलर लेंथ की गेंद डाली जिसे विराट फ्लिक करने गए और गेंद सीधे विलियमसन के हाथों में चली गई। इस सीजन विराट तीसरी बार जीरो पर आउट हुए हैं। हैदराबाद के खिलाफ पहले मुकाबले में भी विराट अपना खाता नहीं खोल पाए थे। वहीं, लखनऊ के खिलाफ मैच में विराट गोल्डन डक पर आउट हो गए थे।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
बेंगलुरु- रजत पाटीदार, फाफ डु प्लेसिस, विराट कोहली, दिनेश कार्तिक, ग्लेन मैक्सवेल, वानिंदु हसरंगा, शाहबाज अहमद, महिपाल लोमरोर, मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल, जोश हेजलवुड
हैदराबाद- केन विलियमसन, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, शशांक सिंह,अभिषेक शर्मा, फजल हक फारुकी,भुवनेश्वर कुमर, उमरान मलिक, कार्तिक त्यागी, जे सुचित
SRH की बात करें तो उसने 10 मुकाबले खेल कर 5 में जीत हासिल की है। उसका नेट रन रेट +0.325 है। RCB ने 11 मुकाबले खेले हैं, जिनमें 6 बार उसके हाथ लगी है। बेंगलुरु का नेट रन रेट -0.444 है।
Please do not enter any spam link in the comment box.