हरियाणा में केजरीवाल की सरकार बनी तो देंगे मुफ्त बिजली
![](https://pradeshlive.com/wp-content/uploads/2022/05/ARVIND_KEJRIWAL-1-780x450.jpg)
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कुरुक्षेत्र से हरियाणा में भी दिल्ली की तर्ज पर मुफ्त बिजली, पानी और स्कूली शिक्षा देने का एलान किया।उन्होंने भाजपा और कांग्रेस का नाम लिए बिना प्रदेश की अब तक की सभी सरकारों को लोगों की अनदेखी करने वाला बताया। साथ ही दिल्ली सरकार के कार्यो को गिनाते हुए हाथ उठवाकर समर्थन मांगा। वे रविवार को ब्रह्मसरोवर के मेला ग्राउंड में अब बदलेगा हरियाणा रैली को संबोधित कर रहे थे।केजरीवाल ने 26 मिनट तक रैली को संबोधित किया। उन्होंने दिल्ली सरकार के कार्य गिनवाए और प्रदेश में 2024 के विधानसभा चुनावों को लेकर कमर कसने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोगों को बदलाव की शुरुआत नगर परिषद और नगरपालिका के चुनाव से करनी होगी। केजरीवाल ने कहा कि लोग उन्हें हरियाणा का लाल बोलते हैं तो बहुत अच्छा लगता है। वह इसी मिट्टी में जन्मे हैं और व्यक्ति अपनी जन्मभूमि का कर्ज सात जन्म तक भी नहीं उतार सकता।
Please do not enter any spam link in the comment box.