छत्तीसगढ़ की राज्यपाल का टि्वटर हैंडल हुआ हैक
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

छत्तीसगढ़ की राज्यपाल का टि्वटर हैंडल हुआ हैक


राज्यपाल अनुसुइया उइके  के आधिकारिक ट्विटर हैंडल हैक होने की जानकारी सामने आई है। हैकर्स ने कार कंपनी टेस्ला के मालिक एलन मस्क के एक पोस्ट को टैग कर 17 बार जवाब दिया है। इस पोस्ट में क्रिप्टो करेंसी के समर्थन में पोस्ट किया गया है। हैकर्स ने जो पोस्ट किया था उसमें लिखा था यह एक बड़ा समाचार है। उसके बाद अगले आधे घंटे तक 15 और बार यही वाक्य बार-बार लिखा गया। बाद में लिखा गया कि यह एक बड़ा दिन है! इसको लेकर राजभवन के अधिकारियों से बात की गई तो उन्हें भी जानकारी नहीं थी। बाद में जांच के बाद हैकिंग की पुष्टि हुई।सोशल मीडिया प्रबंधन की तकनीकी टीम ने अकाउंट को रिकवर किया और पासवर्ड बदल दिया। संदिग्ध हैकर की ओर से किए गए सभी संदेशों को भी मिटा दिया गया। इसके एक घंटे बाद हैंडल को दोबारा हैक कर लिया गया।





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------