कार और बेकाबू हाइवा के बीच हुई भिड़ंत में व्यवसायी दंपत्ति की मौत
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

कार और बेकाबू हाइवा के बीच हुई भिड़ंत में व्यवसायी दंपत्ति की मौत


कार और हाइवा के बीच आमने सामने हुई भिड़ंत में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा कुनकुरी थाना क्षेत्र के सलिहाटोली की है। कुनकुरी के कपड़ा व्यवसायी सौरभ बंसल परिवार सहित ढाबा में खाना खाने गए हुए थे। भोजन करने के बाद रात साढ़े 10 बजे वापस कुनकुरी की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान सलियाटोली के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बेकाबू हाइवा ने कार को चपेट में ले लिया। इस भीषण हादसे में सौरभ बंसल की मौके पर ही मौत हो गई। वही उनकी पत्नी निशु बंसल और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को रांची रेफर कर दिया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान निशु बंसल की मौत हो गई। दोनों घायल बच्चों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। कार से टकराने के बाद बेकाबू हाइवा अनियंत्रित हो कर,सड़क किनारे स्थित एक खेत में घुस गई। आरोपित चालक वाहन को मौके पर छोड़कर भाग निकला। घटना की सूचना पर कुनकुरी पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है।






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------