![](https://pradeshlive.com/wp-content/uploads/2022/05/kejriwal-650x470.jpg)
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को खालिस्तानी आतंकियों से जान के खतरे का अंदेशा पंजाब पुलिस ने जताया है। पंजाब पुलिस ने इस दिल्ली पुलिस को केजरीवाल की सिक्योरिटी बढ़ाने के लिए कहा है। दिल्ली पुलिस ने उनकी इस मांग को खारिज कर दिया। दिल्ली पुलिस ने कहा कि केजरीवाल को पहले ही सबसे उच्च स्तर की Z कैटेगरी सिक्योरिटी मिली है। वहीं, पंजाब के विरोधी दल आरोप लगा रहे हैं कि केजरीवाल के साथ पंजाब पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। पंजाब सरकार और आम आदमी पार्टी इसे आरोप को नकारती रही है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि अगर अरविंद केजरीवाल को खतरे के संबंध में पंजाब पुलिस के पास कोई खुफिया इनपुट है तो उसे शेयर करें। दिल्ली पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों को कार्रवाई करने में मदद मिलेगी। साफतौर पर दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस की सुरक्षा बढ़ाने की पेशकश को ठुकरा दिया है।
Please do not enter any spam link in the comment box.