उत्तर कोरिया ने समुद्र में फिर दागा अज्ञात प्रोजेक्टाइल
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

उत्तर कोरिया ने समुद्र में फिर दागा अज्ञात प्रोजेक्टाइल


दक्षिण कोरिया की सेना ने दावा किया कि उत्तर कोरिया ने शनिवार को अपने पूर्वी समुद्र की ओर कम से कम एक अज्ञात प्रक्षेपास्त्र दागा है। इस हफ्ते में यह उत्तर कोरिया का दूसरा परीक्षण है तथा इससे संकेत मिलते हैं कि वह आने वाले हफ्तों में या महीनों में परमाणु परीक्षण कर सकता है। दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने अभी यह नहीं बताया कि क्या यह प्रक्षेपास्त्र बैलिस्टिक मिसाइल थी या यह कितनी दूर जाकर गिरी। इससे तीन दिन पहले दक्षिण कोरिया और जापान की सेनाओं ने बताया था कि उत्तर कोरिया ने बुधवार को अपनी राजधानी प्योंगयांग से एक संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल दागी थी। उत्तर कोरिया का इस साल का 15वां मिसाइल परीक्षण हो सकता है। ऐसे भी संकेत मिले हैं कि उत्तर कोरिया एक परमाणु परीक्षण स्थल पर सुरंगों को बहाल कर रहा है, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि वह परमाणु हथियारों का परीक्षण कर सकता है।






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------