
रायपुर | बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान आसनी के प्रभाव से मंगलवार को प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। साथ ही अधिकतम तापमानों में भी गिरावट आएगी। मौसम विभाग का कहना है कि चक्रवाती तूफान मंगलवार तक उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक पहुंचेगा।24 घंटों में इसके कमजोर होने की उम्मीद है। आसनी का असर प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों में दिखेगा। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि प्रदेश में इन दिनों दक्षिण से हवाएं आ रही है। इसके प्रभाव से तापमान में गिरावट आई है, लेकिन लोगों को गर्मी से कोई राहत नहीं है। अभी कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज इसी प्रकार के रहने की उम्मीद है।प्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज बदलने की वजह से विभिन्ना क्षेत्रों में तापमान में गिरावट आई है, लेकिन दोपहर की तपिश काफी बढ़ गई है। सोमवार को राजधानी समेत प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों का अधिकतम तापमान सामान्य रहा। न्यूनतम तापमान में भी विशेष बदलाव नहीं हुआ। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दुर्ग में 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Please do not enter any spam link in the comment box.