शादी के बंधन में बंधने वाले हैं मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर
![](https://pradeshlive.com/wp-content/uploads/2022/05/Malaika_Arora_-_Arjun_Kapoor-555x470.jpg)
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की जोड़ी जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकती है। मलाइका और अर्जुन को एक-दूसरे को डेट करते हुए चार साल से ज्यादा का समय बीत चुका है। अब ये जोड़ा अपने रिश्ते को नाम देने के लिए तैयार है। खबरों के मुताबिक अर्जुन और मलाइका साल 2022 के अंत तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे। मलाइका और अर्जुन इस साल सर्दियों में नवंबर या दिसंबर तक शादी की योजना बना रहे हैं, क्योंकि दोन इस शादी में सिर्फ उनके परिवार के लोग और करीबी ही उपस्थित होंगे। रणबीर-आलिया और कटरीना-विक्की कौशल की तरह इनकी शादी भी सीक्रेट तरीके से ही मुंबई में होगी। अभिनेता अरबाज खान से तलाक लेने के बाद मलाइका अरोड़ा दूसरी बाद शादी के बंधन में बंधेंगी।
Please do not enter any spam link in the comment box.