
बिलासपुर। न्यायधानी में मौसम कभी भी करवट बदल सकता है। एक दिन पहले बुधवार को तापमान में गिरावट आने के बाद मौसम विभाग ने आज भी तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। वातावरण में गर्मी का प्रकोप कम होता दिख रहा है। सुबह से आज भी ठंडी हवाएं चल रही हैं। शाम तक मौसम का मिजाज बदल सकता है।मौसम विभाग की मानें तो गुरुवार को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ भी चलने की संभावना है। बिलासपुर में मौसम शुष्क बना रह सकता है। तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

Please do not enter any spam link in the comment box.