राजस्थान के जलदाय मंत्री महेश जोशी पर इस्तीफे का दबाव बड़ा
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

राजस्थान के जलदाय मंत्री महेश जोशी पर इस्तीफे का दबाव बड़ा


जयपुर। राजस्थान के जलदाय मंत्री डा. महेश जोशी पर इस्तीफे का दबाव बढ़ गया है। दरअसल, उनके पुत्र रोहित जोशी के खिलाफ राजस्थान के एक न्यूज चैनल में काम करने वाली 23 साल की युवती ने दुष्कर्म, प्रताड़ित करने और शादी का झांसा देने का आरोप लगाते हुए गत रविवार को दिल्ली के सदर पुलिस थाने में एफआइआर दर्ज करवाई है। रोहित की कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है। गौरतलब है कि जोशी राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विश्वस्तों में शामिल हैं। ऐसे में 13 मई से उदयपुर में शुरू होने वाले कांग्रेस के तीन दिवसीय चिंतन शिविर से कुछ दिन पहले रोहित के खिलाफ एफआइआर दर्ज हो गई है। बताया जाता है कि इस पर पार्टी आलाकमान ने नाराजगी जताई है। सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने इस संबंध में गहलोत से रिपोर्ट मांगी है। गहलोत ने रविवार रात 12:30 बजे ही जोशी को बुलाकर बात की और आलाकमान की नाराजगी के बारे में बताया है। डा. जोशी को आलाकमान का निर्देश मिलने पर इस्तीफा देने के लिए तैयार रहने के लिए भी कहा गया है। उधर, डा. जोशी ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं न्याय के साथ हूं। पीड़िता के साथ हूं। पुलिस की जांच में सच सामने आ जाएगा।





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------