जिला चिकित्सालय में दो दिवसीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

जिला चिकित्सालय में दो दिवसीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन


खरगोन 20 मई 2022। जिला चिकित्सालय में दो दिवसीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। गत दिनों जिले की विभिन्न जनपदों में आयोजित हुए स्वास्थ्य शिविरों में जिन रोगियों को उपचार के लिए चिन्हाकित किया गया था। अब उनका निशुल्क उपचार दो दिवसीय शिविर में विशेष विशेषज्ञ चिकित्सों द्वारा किया जाएगा। इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ. अमर सिंह चौहान ने बताया कि 25 व 26 मई को प्रातः 10 बजे से 04 बजे तक जिला चिकित्सालय में निशुल्क स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाएगा। स्वास्थ्य मेले में किडनी रोग, लीवर संबंध रोग, न्यूरोलॉजी, ह्दय रोग, सर्जीकल, मेडिकल, स्त्रीरोग, शिशुरोग, नेत्र रोग, दंत रोग, क्षय रोग, चर्म रोग, हड्डी रोग, कुष्ठ रोग, संचारी रोग, उक्त रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर एवं मानसिक रोग, जन्मजात विकृति, बच्चांे में बेहरापन एवं सामान्य विकास में विकास संबंधी रोग आदि विशेष विशेषज्ञ चिकित्सों द्वारा निशुल्क जांच, सभी परीक्षण लेबोरेटरी जांच आदि तथा आवश्यक दवाईयों का निशुल्क वितरण भी किया जाएगा। साथ ही पोषण आहार, स्वच्छता, परिवार कल्याण, बिना चिरा, बिना टाका नशबंदी एवं एड्स संबंधी जानकारी एवं परामर्श भी दिया जाएगा।






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------