लक्ष्मी का मामेरा लेकर आये कृषि मंत्री हुए भावुक घर पहुँचते ही परिवार का लिया आशीर्वाद दुल्हन के सर पर हाथ रखा निभाया बड़े भाई का फर्ज
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

लक्ष्मी का मामेरा लेकर आये कृषि मंत्री हुए भावुक घर पहुँचते ही परिवार का लिया आशीर्वाद दुल्हन के सर पर हाथ रखा निभाया बड़े भाई का फर्ज


खरगोन 20 मई 2022। प्रदेश के कृषि व जिले के प्रभारी मंत्री श्री कमल पटेल शुक्रवार शाम करीब चार बजे दंगा प्राभवित संजय नगर निवासी मुछाल परिवार के घर पहुँचे। यहां दुल्हन लक्ष्मी का मायरा भरा गया। कृषि मंत्री श्री कमल पटेल अपने साथ दुल्हन के लिए कई उपहार लेकर पहुँचे। लक्ष्मी ने भी तिलक कर बड़े भाई का भावुक व खुशी होकर स्वागत किया। इसके बाद मंत्रोच्चार के बीच मामेरा देने की परंपरा घर के सामने बने मंडप में निभाई। इस दौरान कृषि मंत्री ने लक्ष्मी के सर पर हाथ रखते हुए कहा कि घबराना नहीं तुम्हारे भाई ने जो वादा किया था। वो पूरा करने के लिए आया हुं। भाई-बहन का यह संबंध महज शादी तक सीमित नहीं है। जब भी तुम्हे जरूरत हो भाई की तरह याद करना मैं हमेशा खड़ा रहूंगा। यह सम्बंध जन्म-जन्म का हो गया है। यह सुनते ही लक्ष्मी भी भावुक होकर आंखे नम हो गई।

मामेरा से पहले किया दूल्हे का स्वागत

विवाह स्थल पर पहुँचे कृषि मंत्री ने सबसे पहले घोड़े पर सवार दूल्हे दीपक संघवी का स्वागत किया और निमाड़ी परम्परा को निभाते हुए के वरवाड़ी की। साथ ही दूल्हे के सर पर हाथ रखते हुए जानकारी ली।

ये दिए दुल्हन को उपहार

मामेरा लेकर आये कृषि मंत्री श्री पटेल अपने साथ दुल्हन बहन के लिए कई उपहार लेकर आये। कृषि मंत्री ने मंडप में ही परम्परा अनुसार उपहार भी भेंट किये। इसमें फलों अलावा कपड़े और आभूषण आदि दिए। आभूषणों में पायल, गले का हार, अंगूठी, झुमके, मंगल सूत्र सहित अन्य उपहार दिए। 

इस दौरान क्षेत्रीय सांसद श्री गजेंद्र सिंह पटेल, बड़वाह विधायक श्री सचिन बिरला, खरगोन पूर्व विधायक श्री बाबूलाल महाजन, पूर्व महेश्वर विधायक श्री राजकुमार मेव, पूर्व सीसीबी अध्यक्ष श्री रंजीत  सिंह डंडीर, राजेन्द्र राठौड़ सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------