बारातियों को कृषि मंत्री ने परोसे व्यंजन छोटे मामा का पूरा फर्ज निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ी
खरगोन 20 मई 2022। प्रदेश के कृषि व जिले के प्रभारी मंत्री श्री कमल पटेल ने लक्ष्मी मुछाल की शादी का मामेरा भरा इसके पश्चात आशीर्वाद समारोह में छोटे मामा की भूमिका निभाने के बाद। बारातियों और घरातियों को परोसगारी कर आनंद के साथ व्यंजन परोसे। इसके बाद ही उन्होंने सांसद श्री गजेंद्र पटेल, बड़वाह विधायक श्री सचिन बिरला, खरगोन पूर्व विधायक श्री बाबूलाल महाजन, पूर्व महेश्वर विधायक श्री राजकुमार मेव, पूर्व सीसीबी अध्यक्ष श्री रंजीत सिंह डंडीर, राजेन्द्र राठौड व अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ भोजन किया।



Please do not enter any spam link in the comment box.