80वर्षीय वृद्धा भानवती को मिला जमीन का स्थाई पट्टा, खिला चेहरा
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

80वर्षीय वृद्धा भानवती को मिला जमीन का स्थाई पट्टा, खिला चेहरा



कटनी (19 मई)- जो जिस जगह रह रहा हैउस जमीन का भू-अधिकार देने के लिए प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री नगरीय भू-अधिकार योजना के अंतर्गत भूमि स्वामी अधिकार पत्र एवं स्थाई पट्टों का वितरण कर रही है। शासकीय नजूल भूमि में निवास करने वाले लोगों को जमीन का मालिकाना हक दिया जा रहा है। गुरूवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्चुअली कार्यक्रम के माध्यम से अधिकार पत्र व स्थाई पट्टों का वितरण किया। जिला स्तर पर प्रदेश के वित्त मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने पात्र हितग्राहियों को अधिकार पत्र व स्थाई पट्टों का वितरण किया।

            कार्यक्रम के दौरान नगर निगम क्षेत्र के रोशन नगर में रहने वाली 80 वर्षीय वृद्धा भानवती बाई को भी 84 वर्ग मीटर की भूमि का स्थाई पट्टा प्रदान किया गया। वृद्धा अपने पति के साथ पिछले 20वर्ष से अधिक समय से नजूल की भूमि पर निवास कर रही थी। पट्टा मिलने के बाद वृद्ध दंपत्ति ने खुशी जाहिर की और प्रदेश के मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया।






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------