सीमेंट की कीमत में 55 रुपये की बढ़ोतरी करेगी इंडिया सीमेंट्स
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

सीमेंट की कीमत में 55 रुपये की बढ़ोतरी करेगी इंडिया सीमेंट्स


इंडिया सीमेंट्स ने सीमेंट्स की कीमतों में 55 रुपये प्रति बोरी की बढ़ोतरी की घोषणा की है। यह बढ़ोतरी तीन चरणों में की जाएगी। इंडिया सीमेंट्स के वाइस चेयरमैन एन श्रीनिवासन ने शुक्रवार को कहा कि सीमेंट की कीमतों में 20 रुपये की पहली बढ़ोतरी एक जून से होगी। इसके बाद 15 जून को 15 रुपये और एक जुलाई को 20 रुपये की बढ़ोतरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि लागत में बढ़ोतरी और घाटे की भरपाई के लिए सीमेंट की कीमतों में बढ़ोतरी की जा रही है।

दूसरी कंपनियों की ओर से कीमतों में कटौती के सवाल पर श्रीनिवासन ने कहा कि हमारी दूसरों से तुलना मत कीजिए। उन्होंने कहा, "मैं एक सीमेंट कंपनी का मुख्य कार्यकारी हूं। सभी प्रकार की लागत बढ़ रही है और मैं कुछ कर रहा हूं अन्यथा मैं ज्यादा पैसा गवां दूंगा।" उन्होंने कहा कि कर्ज के भुगतान और उत्पादन में सुधार के लिए कंपनी की अतिरिक्त जमीन में से कुछ हिस्सा बेचा जाएगा।





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------