इंदौर । शहर में पिछले तीन दिनों से दिन का पारा 42 डिग्री से अधिक बना हुआ है। दिन में तेज गर्मी ने शहरवासियों को परेशान कर रही है, वहीं रात में भी गर्म हवाओं के थपेड़े लोगों को महसूस हो रहे हैं। दिन में छा रहे बादलों से गर्मी में कोई विशेष राहत नहीं मिल रही है। गुरुवार सुबह से भी बादल छाए रहे और सुबह 8.30 बजे तक पारा 32 डिग्री तक पहुंच गया।
बुधवार को शहर में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 42.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं गुरुवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 28 डिग्री दर्ज किया गया। बुधवार को दिन में हवाओं का रुख बदलता रहा सुबह उत्तर पश्चिमी हवाएं आठ किमी प्रतिघंटा की गति से चली। वहीं दोपहर 2.30 बजे पूर्वी हवाएं 20 किलोमीटर प्रतिघंटा की चली। शाम 5.30 हवाओं का रुख उत्तर पूर्वी हुआ और हवाएं अधिकतम 22 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली। गुरुवार सुबह उत्तर पश्चिमी हवाएं 10 से 12 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली।
Please do not enter any spam link in the comment box.