समर्थन मूल्य पर गेहूं विक्रय के लिए किसानो की सुविधा के दृष्टिगत स्लॉट बुक करने की तिथि बढ़ाई गई है। किसानों द्वारा स्लॉट बुकिंग किए जाने के लिए अंतिम तिथि 31 मई कर दी गई है। सभी किसान www.mpeuparjan.nic.in पर स्लॉट बुकिंग खरीदी केंद्र, ग्राम पंचायत एवं लोक सेवा केंद्र पर निःशुल्क करा सकते हैं एवं एमपी ऑनलाइन, नागरिक सुविधा केंद्र या कंप्यूटर साइबर कैफे पर 10 रूपए प्रति पंजीयन निर्धारित शुल्क पर बुक करा सकते हैं। स्लॉट बुकिंग में तिथि गलत हो जाने पर किसान स्लॉट डिलीट करवाकर नवीन संशोधित दिनांक का स्लॉट भी बुक करा सकते हैं।
स्लॉट बुक करने की तिथि 31 मई
रविवार, मई 22, 2022
0
Tags


Please do not enter any spam link in the comment box.