100 गांवों में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

100 गांवों में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा

खरगोन 19 मई 2022। खरगोन जिले में 100 ऐसे गांवो का चयन किया जाएगा जो प्राकृतिक खेती के लिए उपयुक्त होंगे। इन गांवों के किसानों को प्राकृतिक खेती के तौर तरीकों के बारे में अवगत कराने की योजना आत्मा परियोजना द्वारा निर्धारित की गई है। इस दिशा में बढ़ने के लिए बुधवार को स्थानीय कृषि विज्ञान केंद्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में गुजरात राज्य में प्राकृतिक खेती के मास्टर ट्रेनर श्री कश्यप राय ने उपस्थित किसानों और इससे संबंधित पूरे अमले को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्राकृतिक खेती सबसे सहज और सरल है। प्रकृति में सभी पेड़ पौधे आपसी संबंधों पर आधारित होते है। इसलिये हमारे पूर्वज मिश्रित और अंतरवर्तीय खेती किया करते थे। प्राकृतिक खेती का सबसे बड़ा लाभ यह है कि इसमें रासायनिक खाद और उर्वरकोंखरपतवार नाशक व फफूंदनाशक की आवश्यकता नहीं होती है। इसका सीधा लाभ किसानों को तो होता ही है इसके अलावा भूमि को असीमित लाभ होता है। किसानों की आर्थिक दशा सुधारने में एक मात्र विकल्प प्राकृतिक खेती है। श्री राय ने प्राकृतिक खेती के तत्व जैसे जीवामृतऔर फसल रक्षक तैयार के तौर तरीके भी अधि
कारियों और किसानों को डेमो के माध्यम से समझाया और बनाकर भी दिखाए। साथ ही उन्होंने गोबर खाद के महत्व बताते हुए कहा कि गाय के 1 ग्राम गोबर में 300 से 500 करोड़ सूक्ष्म जीवाणु होते है। कार्यशाला के समापन पर प्राकृतिक खेती के आदान बनाने का प्रायोगिक प्रशिक्षण भी दिया।
प्राकृतिक खेती के मुख्य तत्व
जीवामृतघन जीवामृतबीजामृतब्रम्हास्त्रपांच पट्टी काढ़ा प्राकृतिक खेती के मुख्य तत्व है। जीवामृत का फसलो में छिड़कावबीजामृत से बिजौपचारमृदा ब भुंसे से आच्छादन और नमी की पूर्ति कर फसलो का अच्छा उत्पादन लिया जा सकता है। कार्यशाला में कृषि उपसंचालक श्री एमएल चौहानउप संचालक उद्यानिकी श्री एमएस मुजाल्दाउप संचालक पशुपालन डॉ. सीके रत्नावतवरिष्ठ वैज्ञानिकश्री जीएस कुल्मीप्राचार्य सत्राटी श्री एमएल वास्केलउप परियोजना संचालक ‘‘आत्मा‘‘ डॉ. मना सोलंकीएसडीओ कृषिश्री टीएस मण्डलोई एवं समस्त सहायक संचालक कृषिकृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकवरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, ‘‘आत्मा‘‘ के समस्त सहायक अमलाग्रामिण कृषि विस्तार अधिकारीइसके साथ ही कृषि उपज मण्डी एवं बीज प्रमाणिकरण संस्थामप्र राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी प्रशिक्षण में उपस्थित रहे।





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------