भिलाई । एक युवती को अगवा कर उससे दुष्कर्म करने वाले आरोपित को सुपेला पुलिस ने पकड़कर लखनऊ के गोमती नगर पुलिस के हवाले किया है। घटना के बाद से आरोपित भागकर सऊदी अरब चला गया था। लौटने की जानकारी मिलने पर गोमती नगर पुलिस ने सुपेला पुलिस से संपर्क कर आरोपित को पकड़ने में मदद मांगी। इस पर सुपेला पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लिया और उनके सुपुर्द किया।
न्यू कृष्णा नगर सुपेला निवासी आरोपित कमरूद्दीन (30) वर्ष 2020 में एक पीड़िता को अगवाकर लखनऊ के गोमती नगर थाना क्षेत्र में ले गया था। वहां पर आरोपित ने उससे दुष्कर्म किया। वहां पर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आरोपित वहां से भागकर सऊदी अरब चला गया था। इसके बाद से आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। उसके भिलाई लौटने पर गोमती नगर लखनऊ उत्तर प्रदेश की पुलिस ने सुपेला पुलिस से संपर्क किया।
Please do not enter any spam link in the comment box.