मौसम विभाग ने येलो अलर्ट किया जारी
नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली में इस सप्ताह तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक रहने के आसार हैं। 25 से 30 अप्रैल के बीच अधिकतम तापमान 41 से 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। 28 से 30 अप्रैल के बीच मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इन तीन दिनों के दौरान लू चलेगी और तेज धूप रहेगी। दिनभर मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक रहेगा।
दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वर्ष 2021 और 2020 में 24 अप्रैल के दिन यह क्रमश: 33.6 डिग्री और 35.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के नहीं आने और बारिश नहीं होने से इस बार अप्रैल माह में तापमान अधिक है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 25 अप्रैल को कुछ इलाकों में बादल छाए रहेंगे, वहीं कहीं-कहीं धूलभरी आंधी और गरज-चमक के साथ मामूली बूंदाबादी भी हो सकती है।
Please do not enter any spam link in the comment box.