भूतियाँ सम्मानितसमरस हो जाता है तेलुगु समाज, समाज का प्रगति में भी योगदान:
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

भूतियाँ सम्मानितसमरस हो जाता है तेलुगु समाज, समाज का प्रगति में भी योगदान:




समरस हो जाता है तेलुगु समाजसमाज का प्रगति में भी योगदान:

मुख्यमंत्री श्री चौहानतेलुगु समागम में प्रख्यात अभिनेता श्री अली बाशा सहित अन्य विभूतियाँ सम्मानित

कटनी - मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश की प्रगति में तेलुगु भाषियों का भी महत्वपूर्ण योगदान है। यह समाज समरस होने की विशेषता रखता है जो साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में भी समृद्ध है। यहाँ गद्य से अधिक पद्य का स्थान है। कुचुपुड़ी नृत्य अद्भुत कला है। साथ ही टॉलीवुड अर्थात तेलुगु सिनेमा का भारतीय सिनेमा में विशेष स्थान है। इसकी भाषासंस्कृति और परम्पराएँ समृद्ध हैं। बाहुबली फिल्म को हम सब देखते ही रह गए। देश के सभी लोग तेलुगु फिल्मकारों को जानते हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान आज होशंगाबाद रोड मिसरौद स्थित द ग्रेंड शुभारंभ में तेलुगु नववर्ष उगादी के अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में सैकड़ों तेलुगु और अन्य फिल्मों के प्रख्यात हास्य अभिनेता श्री अली बाशा सहित तेलुगु भाषा की प्रख्यात प्रतिभाओं का सम्मान भी किया। यह कार्यक्रम तेलुगु समागमहैदराबादबालाजी भक्त मंडलीभोपाल और तेलुगु सांस्कृतिक परिषद भोपाल ने संयुक्त रूप से किया था। तेलुगु समागम के अध्यक्षवरिष्ठ नेता टी. मुरलीधर रावगृह एवं जेल मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रापद्मश्री दर्शनम मोगुलाय्याभगवत गीता फाउंडेशन के संस्थापक श्री एल.वी. गंगाधर शास्त्रीश्री बी.आर. नायडूश्री पी. नरहरि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में विकास के कार्य हों या अधोसंरचना के प्रोजेक्ट जैसे नर्मदादृक्षिप्रा लिंक परियोजनाकी पूर्णता में तेलुगु भाषियों का विशेष योगदान रहा है। यही नहीं बरसों पहले विदिशा कलेक्टर रहे श्री बी.आर. नायडू ने दुर्घटना के पश्चात मेरी जीवन-रक्षा का कार्य किया। सूक्ष्मलघु और मध्यम उद्यम विभाग के सचिव श्री पी. नरहरि ने गत तीन माह में रोजगार मेले लगाने का कार्य बहुत परिश्रम से किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि विविधता में एकता हमारे भारत देश की पहचान है। हमारी परम्पराएँ अलग-अलग हैं फिर भी भारत एक है। मूल रूप से हम सब एक हैं। कार्यक्रम को श्री मुरलीधर राव ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हिंदी के बाद तेलुगु भारत में सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। आंध्र के अलावा तमिलनाडुकर्नाटक और अन्य राज्यों में भी काफी तेलुगु आबादी है। श्री राव ने मुख्यमंत्री श्री चौहान और अन्य अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया।

प्रतिभाएँ सम्मानित

कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्यमंत्री श्री चौहान का तेलुगु समाज की परम्परा के अनुसार स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कार्यक्रम में उपस्थित विभूतियों और विभिन्न तेलुगु भाषी प्रतिभाओं का सम्मान किया। आयोजक संस्थाओं ने भी मुख्यमंत्री श्री चौहान का पुष्पहारअंगवस्त्रम और सचित्र सम्मान पत्र देकर अभिनंदन किया। प्रारंभ में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भगवान गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में तेलुगु भाषी उपस्थित थे।




*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------