रायसेन -स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा सॉची जनपद बिरहोली ग्राम पंचायत के ग्राम बनछोड़ में जलाभिषेक अभियान के अंतर्गत बनाए जा रहे सोखता गड्डा कार्य का अवलोकन करते हुए श्रमदान किया गया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि जल संरक्षण बेहद जरूरी है। वर्षा के जल को संग्रहित करना मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। इसके लिए जलाभिषेक अभियान के माध्यम से लोगों को वर्षा के जल को संग्रहित करने हेतु जागरूक किया जा रहा है।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि जल संरक्षण के लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरचनाएँ भी बनाई जा रही है। लोगों में जल बचाने की भावना को विकसित करने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री चौहान की मंशानुरूप अभियान में समाज की सहभागिता और विभिन्न शासकीय योजनाओं के माध्यम से वर्षा जल-संरक्षण और भू-जल संवर्धन के नवीन कार्य, भू-जल रिचार्ज, नदी पुनर्जीवन कार्य, वन क्षेत्रों में जल संरक्षण और संवर्धन के कार्य, वृक्षारोपण, निजी खेतों में जल-संग्रहण और ड्रिप एवं स्प्रिंक्लर से सिंचाई को प्रोत्साहन जैसी गतिविधियाँ संचालित की जाएंगी।

Please do not enter any spam link in the comment box.