कलेक्टर की पहल पर उद्योगपति की मदद से नेत्रहीन छात्र को मिला लैपटॉप
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

कलेक्टर की पहल पर उद्योगपति की मदद से नेत्रहीन छात्र को मिला लैपटॉप


 

कलेक्टर की पहल पर उद्योगपति की मदद से नेत्रहीन छात्र को मिला लैपटॉप

विदिशा कलेक्टर श्री उमाशंकर भार्गव की पहल पर नेशनल कैप्सूल प्रायवेट लिमिटेड के डायरेक्टर श्री राकेश शर्मा के सौजन्य से आज नटेरन ग्राम पंचायत के नरखेड़ा घाट के एलएलबी में अध्ययनरत नेत्रहीन छात्र श्री सीताराम रघुवंशी को अस्सी हजार रुपये की राशि का वॉइस टच लैपटॉप कलेक्टर चेम्बर में प्रदाय किया गया है।

   नटेरन तहसील में ग्राम नरखेड़ा के रहने वाले श्री सीताराम रघुवंशी नेत्रहीन हैंवह दो दिन पहले मंगलवार 26 अप्रैल को जन सुनवाई मैं लैपटॉप के लिए आवेदन दिया गया था। कलेक्टर श्री भार्गव को आवेदन देकर उन्होंने एलएलबी की पढ़ाई के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने हेतु लैपटॉप दिलाए जाने की मंशा जाहिर की थी। जिस पर कलेक्टर श्री भार्गव ने आवेदक श्री रघुवंशी को अगली जनसुनवाई के पहले लैपटॉप प्रदाय किए जाने का आश्वासन दिया था।

   कलेक्टर की पहल पर जिले के उद्योगपति श्री राकेश शर्मा नहीं इस पहल को पूरा किया है। आज गुरुवार को श्री सीताराम रघुवंशी को 80 हजार रुपये की राशि का लैपटॉप कलेक्ट्रेट में प्रदाय किया गया है अब सीताराम लैपटॉप की सहायता से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर अपने भविष्य की ओर अग्रसर होंगे और अपना सपना पूया करेंगे। कलेक्टर श्री उमाशंकर भार्गव ने बताया कि जब सीताराम रघुवंशी पहली बार कलेक्ट्रेट पहुंचे तो वे सीताराम के बातचीत करने के तरीके से काफी प्रभावित हुए। कलेक्टर श्री भार्गव ने सीताराम रघुवंशी के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

मजिस्ट्रेट बनना चाहते हैं सीताराम

    ग्राम पंचायत नटेरन के ग्राम नरखेड़ा के रहने वाले श्री सीताराम रघुवंशी ने बताया कि वह वर्तमान में एलएलबी के छात्र हैं और प्रतियोगी परीक्षा उत्तीर्ण कर भविष्य में मजिस्ट्रेट बनने की चाह रखते हैं। इसके लिए उन्हें लैपटॉप की आवश्यकता थी जो जिला प्रशासन की मदद से समाजसेवी एवं नेशनल केप्सूल के डायरेक्टर श्री राकेश शर्मा के सहयोग से पूरी हुई है।



*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------