स्ट्रीट डॉग की गोली मारकर हत्या
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

स्ट्रीट डॉग की गोली मारकर हत्या



स्ट्रीट डॉग की गोली मारकर हत्या

भोपाल | मध्य प्रदेश में पशु क्रूरता का एक मामला सामने आया है जिसमें एक व्यक्ति ने एक स्ट्रीट डॉग को गोली दागकर मार डाला। घटना के चश्मदीद व्यक्ति की सूचना पर पशु क्रूरता अधिनियम में एफआईआर दर्ज कर ली गई है लेकिन आरोपी की अभी पहचान नहीं हो सकी है।बताया जाता है कि भोपाल के गिन्नौरी क्षेत्र में रविवार की रात को एक स्ट्रीट डॉग को गोली मारने की घटना सामने आई है। गिन्नौरी में रहने वाले मोहम्मद अली खान नामक युवक का कहना है कि रात साढ़े नौ बजे करीब उनके सामने दिलीप नामक व्यक्ति ने गोली मारकर स्ट्रीट डॉग की हत्या कर दी थी। खान का कहना है कि जिस व्यक्ति ने कुत्ते पर गोली चलाई उसका नाम दिलीप था। पुलिस ने सोमवार को पशु क्रूरता अधिनियम में एफआईआर तो दर्ज कर ली है लेकिन आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है।




*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------