सी.एम.हेल्पलाइन द्वारा जारी ग्रेडिंग में परिवहन विभाग की हैट्रिक
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

सी.एम.हेल्पलाइन द्वारा जारी ग्रेडिंग में परिवहन विभाग की हैट्रिक

 

भोपाल। सीएम हेल्पलाइन द्वारा जारी माह मार्च 2022 की ग्रेडिंग में परिवहन विभाग ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस प्रकार परिवहन विभाग ने माह जनवरी 22, फरवरी 22 एवं मार्च 2022 में लगातार तीसरी बार प्रथम स्थान प्राप्त करने में सफलता अर्जित की है।प्रदेश के परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत एवं परिवहन आयुक्त मुकेश जैन ने विभाग की इस उपलब्धि हेतु विभाग के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की हृदय से प्रशंसा की है। परिवहन आयुक्त मुकेश जैन के द्वारा आवश्यकतानुसार वीडियो कान्फ्रेसिंग/बैठकें आयोजित कर समस्त परिवहन अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का त्वारित एवं संतुष्टिपूर्वक निराकरण करने हेतु निर्देश दिए गए। परिणामस्वमरूप विभाग ने माह मार्च 2022 के विभागीय ग्रेडिंग में कुल 90.83 वेटेज स्कोर प्राप्त कर समस्त 52 विभागों में सर्वाधिक स्कोर प्राप्त किया है। परिवहन आयुक्त मुकेश जैन ने इस उपलब्धि हेतु अपर परिवहन आयुक्त, प्रवर्तन अरविंद सक्सेना, समस्त संभागीय उप परिवहन आयुक्त एवं समस्त क्षेत्रीय/अतिरिक्त क्षेत्रीय/जिला परिवहन अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।
परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत एवं परिवहन आयुक्त  मुकेश जैन ने स्पष्ट निर्देश दिए है कि शासन की मंशानुरूप कोई भी शिकायत पूर्ण कार्यवाही के बिना स्पेशल क्लोज नही होनी चाहिए तथा आमजन की शिकायतों का यथासमय त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जावे। परिवहन आयुक्त श्री जैन ने सभी परिवहन अधिकारियों एवं कर्मचारियों से इसी टीम भावना से काम करने की अपील की है। परिवहन विभाग के द्वारा लगातार 3 माह से प्रथम स्थान प्राप्त करने पर  राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविन्द राजपूत ने विभाग के समस्त परिवहन अधिकारियों एवं कर्मचारियों की प्रशंसा की है। साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को बधाई प्रेषित करते हुए पुरस्कृत करने की घोषणा भी की है।





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------