मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पारिजात और गुलमोहर के पौधे लगाए
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पारिजात और गुलमोहर के पौधे लगाए





मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पारिजात और गुलमोहर के पौधे लगाए

सुरेंद्र गार्डन रेजीडेंट वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों ने भी किया पौध-रोपण

कटनी (28 अप्रैल)- मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी पार्क में पारिजात और गुलमोहर के पौधे लगाए। होशंगाबाद रोड स्थित सुरेंद्र गार्डन रेजीडेंट वेलफेयर सोसाइटी के श्री जे.पी. बाजपेईश्री डी.जे. बडवेलकरश्रीमती उर्मिला शुक्ला तथा श्रीमती शशि बाजपेई ने भी मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ पौध-रोपण किया।

सोसायटी द्वारा अपने रहवासी क्षेत्र के 4 गार्डन के रख-रखाव के साथ जैविक खाद एवं जल-संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वृक्षों से गिरी पत्तियाँ और कुछ मिट्टी क्यारियों में डाली जाती है। इस प्रक्रिया से भूमि का वाष्पीकरण कम होता है और क्यारियों में नमी बनी रहती है। परिणामस्वरूप 50 प्रतिशत पानी की बचत होती है। बगीचों में गड्डे बनाकर वृक्षों की पत्तियाँ एवं छोटी टहनियों को एकत्र कर खाद बनाया जाता हैजिसका सदुपयोग कॉलोनी के बगीचों में ही होता है। इससे कॉलोनी के बाहर जाने वाले कचरे की मात्रा काफी कम हो जाती है। कॉलोनी में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही नीलेहरे एवं पीले डस्टबिन का प्रबंध कर इनके उपयोग को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

आज रोपे गए पौधों में गुलमोहर को विश्व के सुंदरतम वृक्षों में से एक माना गया है। यह औषधीय गुणों से भी समृद्ध है। पारिजात के पौधे को हरसिंगार भी कहा जाता हैजो उत्तम औषधि भी है।



*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------