मुख्यमंत्री श्री चौहान ने टीबी मुक्त अभियान में प्रथम आने पर स्वास्थ्य विभाग को दी बधाई
श्योपुर - मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने देश में चलाए गए टीबी मुक्त अभियान में 5 करोड़ से अधिक आबादी वाले राज्यों में मध्यप्रदेश को प्रथम स्थान प्राप्त होने पर स्वास्थ्य विभाग को बधाई दी है। प्रदेश में संचालित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स द्वारा अभियान में प्रदेश के 2 लाख 42 हजार लाख मरीजों की जाँच कर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की गई।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने देश में 24 मार्च से 13 अप्रैल 2022 तक चलाए गए टीबी मुक्त अभियान में मध्यप्रदेश राज्य को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर आज ई-प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यह उपलब्धि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में स्वस्थ भारत के संकल्प के साथ स्वस्थ मध्यप्रदेश के निर्माण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का परिणाम है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि भारत को वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने में मध्यप्रदेश कोई कसर नहीं छोड़ेगा।

Please do not enter any spam link in the comment box.