कर्मयोगी अटल पत्रकार संघ
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

कोई टाइटल नहीं






स्थानीय समाधान कार्यक्रम में कलेक्टर श्री मिश्रा ने की सीएम हेल्प लाइन के लंबित प्रकरणों की सुनवाई

संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल निराकरण के दिए निर्देश

कटनी - सीएम हेल्प लाइन के लंबित प्रकरणों के निराकरण को लेकर प्रत्येक मंगलवार को चयनित मामलों में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा द्वारा सुनवाई की जा रही है। मंगलवार को कलेक्टर श्री मिश्रा ने सीएम हेल्प लाइन के चार लंबित प्रकरणों की सुनवाई की और संबंधित अधिकारियों तत्काल निराकरण के निर्देश दिए।

            स्थानीय समाधान में ढीमरखेड़ा तहसील निवासी सुधीर कुमार ने तृतीय समयमान वेतनमान का भुगतान दिलाने के लिए शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री मिश्रा ने जिला पेंशन अधिकारी को शीघ्र ही शिकायतकर्ता की समस्या का समाधान करने के निर्देश प्रदान किए। वहीं सुनवाई में ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र के ही सुरेश कुमार अवस्थी ने सिलौड़ी गांव की उनकी पैतृक भूमि पर कब्जा किए जाने और जांच कर फौती नामांतरण कराने के अलग-अलग मामलों में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता संबंधित अधिकारी के निराकरण से संतुष्ट नहीं थे। दोनों प्रकरणों की स्थानीय समाधान में सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री मिश्रा ने एसडीएम ढीमरखेड़ा को जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

            कटनी तहसील शहर से जुड़े एक अन्य मामले में शिकायतकर्ता मिठाई लाल ने बंटवारा सुधार को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में कलेक्टर श्री मिश्रा ने पक्ष सुनते हुए कटनी शहर तहसीलदार को प्रकरण की जांच कर निराकरण करने के निर्देश प्रदान किए।



*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------