ईद-उल-फितर के मद्देनजर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगी
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

ईद-उल-फितर के मद्देनजर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगी


कटनी (29 अप्रैल)- जिले में ईद-उल-फितर त्यौहार के मद्देनजर अपर जिला मजिस्ट्रेट ने क्षेत्रवार कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी आदेश जारी किया है।

इस संबंध में शुक्रवार को जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार कटनी संदीप श्रीवास्तव को मुख्य नमाज ईदगाहजामा मस्जिदनगीना मस्जिदअल्फर्टगंज मस्जिद एवं नूरी मस्जिद क्षेत्र में व्यवस्थाओं का दायित्व सौंपा गया है। कार्यपालिक मजिस्ट्रेट संदीप श्रीवास्तव के साथ राजस्व निरीक्षक मुड़वारा राजेन्द्र खम्परिया की ड्यूटी लगाई गई है। जबकि तहसीलदार कटनी ग्रामीण सच्चिदानंद त्रिपाठी और राजस्व निरीक्षक राजेश मिश्रा को ऑर्डिनेन्स फैक्ट्री स्थ्ति मस्जिदरोशन नगर मस्जिद और मंगलनगर मस्जिद तथा पहाड़ी नायब तहसीलदार राजीव मिश्रा एवं राजस्व निरीक्षक राजेन्द्र श्रीवास्तव को अल्फर्टगंज एवं अमीरगंज मस्जिद व झर्रा टिकुरिया मस्जिद के लिये कार्यपालिम मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।जबकि नायब तहसीलदार मुड़वारा दो हेमांग प्रिया श्रीवास्तव एवं राजस्व निरीक्षक बाल किशन ठाकुर को मदरसा गौंसिया बरगवां एवं अहमद नगर कुठला मस्जिद तथा सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख देव सिंह बागरी व राजस्व निरीक्षक रवि शंकर मिश्रा को पुलिस कन्ट्रोल रुम में ड्यूटी का दायित्व सौंपा गया है उपखण्ड मजिस्ट्रेट प्रिया चन्द्रावत को सम्पूर्ण व्यवस्था का प्रभारी बनाया गया है।






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------