पॉलिसीहोल्डर को हर शेयर पर मिलेगी 60 रुपये की छूट

देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआइसी के आइपीओ के आने का रास्ता साफ हो गया है। कंपनी ने IPO का प्राइस बैंड तय कर दिया है। वित्त मंत्रालय के विनिवेश विभाग के मुताबिक इसका प्राइस बैंड 902-949 रुपये तय किया गया है। आम निवेशकों के लिए आइपीओ चार मई को खुलेगा और नौ मई को बंद होगा।हालांकि पालिसीधारक और कर्मचारी दो मई से ही आइपीओ के लिए बोली लगा सकेंगे। पालिसीधारकों को 60 रुपए प्रति शेयर और खुदरा निवेशक और कर्मचारियों को 45 रुपये प्रति शेयर की छूट दी जाएगी। आइपीओ के तहत 22.13 करोड़ शेयर जारी किए जाएंगे।

Please do not enter any spam link in the comment box.