ऊर्जा विभाग की संपत्ति की निविदा को लेकर प्री बिड बैठक 29 अप्रैल को
कटनी - ऊर्जा विभाग की गायत्री नगर स्थित परिसंपत्ति के भूमि ब्लाक नंबर-1, 2 व 3 के क्षेत्रफल क्रमशः 21180, 13360 व 29160 वर्गमीटर को विक्रय करने का निर्णय लिया गया है। मुख्य महाप्रबंधक मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम भोपाल ने बताया कि मध्यप्रदेश लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग द्वारा संपत्ति के विक्रय को लेकर निविदा जारी करते हुए अंतिम तिथि 25 मई 2022 निर्धारित की गई है और शासन द्वारा इन संपत्ति का क्रमशः रिजर्व मूल्य 9.04 करोड़ रूपये, 5.75 करोड़ रूपये व 12.39 करोड़ रूपये निर्धारित किया गया है।
निविदा को लेकर 29 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक परिसंपत्ति स्थल पर प्री बिड बैठक का आयोजन किया गया है। इस संपत्ति की नीलामी निविदा, ई ऑक्शन के माध्यम से 25 मई को की जानी है।


Please do not enter any spam link in the comment box.