आज जिले के प्रवास पर रहेंगे मंत्री श्री पटेल
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

आज जिले के प्रवास पर रहेंगे मंत्री श्री पटेल

खरगोन 03 मार्च 2022। प्रदेश के कृषि एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री कमल पटेल आज (शुक्रवार) को जिले के प्रवास पर रहेंगे। मंत्री श्री पटेल के निर्धारित कार्यक्रम अनुसार वे आज शुक्रवार को प्रातः 08:30 बजे भोपाल से रवाना होकर प्रातः 11:30 बजे देवास के हाटपिपल्या पहुंचेंगे। हाटपिपल्या आगमन पर कृषि उपज मंडी समिति में नव कृषि तकनीक, जैविक खेती, शिक्षण ज्ञान मेले पर आधारित एग्रीकल्चर एक्सपो 2022 के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके पश्चात मंत्री श्री पटेल दोपहर 02:30 बजे हाटपिपल्या से खरगोन के लिए प्रस्थान कर सायं 06:30 बजे सर्किट हाउस खरगोन पहुंचेंगे। खरगोन में नूतन नगर राधाकुंज में भास्कर समूह द्वारा आयोजित सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं उन्नतशील किसानों के सम्मान समारोह में शामिल होंगे।






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------