मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्री नंदकुमार सिंह चौहान की पुण्य-तिथि पर किया नमन
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्री नंदकुमार सिंह चौहान की पुण्य-तिथि पर किया नमन

मंदसौर 02 मार्च 22/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व सांसद तथा भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष श्री नंदकुमार सिंह चौहान की पुण्य-तिथि पर उनका स्मरण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवास कार्यालय स्थित सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।

 श्री नंदकुमार सिंह चौहान का जन्म 8 सितम्बर 1952 को शाहपुर बुरहानपुर में हुआ था। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत शाहपुर के नगर पालिका अध्यक्ष के रूप में की थी। उनका अवसान 2 मार्च 2021 को हुआ। संसदीय कार्यवाही, संगठनात्मक कौशल में योगदान और संगठन को प्रदेश में मजबूत बनाने के प्रयासों के लिए उन्हें याद किया जाता है। उनका पूरा जीवन सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पित रहा। वे लोकप्रिय जन-नेता थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अपने ट्वीट में कहा है कि- "आदर्श कार्यकर्ता, कुशल संगठक, जन-जन के हृदय में विशिष्ट स्थान रखने वाले जन-नेता, स्व. नंदकुमार सिंह चौहान 'नंदू भैया' जी की पुण्य-तिथि पर उनके चरणों में विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।" नंदू भैया के प्रति हम सबका सच्चा स्नेह और आदर यही होगा कि उनके अधूरे सपनों को हम सब पूरा करें। अपने पुनीत विचारों और कार्यों के माध्यम से वे हमारे बीच हैं और सदैव बने रहेंगे।"






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------