मंदसौर। 27 मार्च 2022 रविवार को मंदसौर नगर के स्थानीय गंगा गार्डन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रविन्द्रसिंह रांका मित्र मंडल द्वारा कांग्रेस परिवार का होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें बडी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवकृष्ण पाटिल, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष मो हनीफ शेख, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री महेन्द्र सिंह गुर्जर, तरूण खिंची, अभा युवा कांग्रेस राष्ट्रीय समन्वयक सोमिल नाहटा, जिला कार्यकारी अध्यक्ष विपिन जैन, सेवादल जिलाध्यक्ष दिलिप देवडा, एनएसयूआई अध्यक्ष सुनिल बसेर, डाॅ. अभिषेक पाटीदार, कमलेश सोनी लाला, शैलेन्द्रगिरी गोस्वामी एवं आयोजक वरिष्ठ कांग्रेस नेता रविन्द्रसिंह रांका मंचासिन थे।
कार्यक्रम की शुरूआत में वरिष्ठ कांग्रेस नेता रविन्द्रसिंह रांका द्वारा मंचासिन सभी अतिथियों का पुष्पहार पहनाकर स्वागत, सम्मान किया गया। श्री रांका ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस हमारा एक परिवार है और हम सभी इस परिवार के सदस्य है परिवार में किसी बात को लेकर मनमुटाव हो जाना आम बात है ऐसे में आज हम इस होली मिलन समारोह के अवसर पर अपनी मन की बात सबके सामने कह सकते है और कांग्रेस को मजबूत करने के सुझाव भी दे सकते है। श्री रांका ने आने वाले चुनावों में एकजुट होकर चुनाव लडने की बात कही।कार्यक्रम में उपस्थित अनेक कांग्रेसजनों ने मंच के माध्यम से अपने मन की बात रखी जिसे जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों ने बडे ध्यान से सुना।कार्यकर्ताओं के मन की बात सुनने के बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवकृष्ण पाटिल ने कहा कि आप सभी के सुझाव स्वागत योग्य है जिन पर आने वाले समय में जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा अमल मंे लाया जायेगा। आज के शानदार आयोजन के लिए श्री रांका को बधाई इस तरह के आयोजन लगातार होने चाहिए ताकि मिलकर अपने मन की बात एक दूसरे को कही जा सके और संगठन को मजबूती दी जा सकें।इस अवसर पर प्रीतिपालसिंह राणा, हेमंत शर्मा, मुस्तफा कपाडिया, निर्विकार रातडिया, ओमप्रकाश मित्तल, अजय लोढा, मनजीतसिंह मनी, मनोहर बागढिया, कपिल नाहटा, सुरेन्द्र कुमावत, सुरेश भाटी, शुभम कुमावत, डिकपालसिंह भाटी, नाहरू भाई, दशरथ राठौर, राजेश बंधवार, रमेश ब्रिजवानी, आरिफ बैग, कैलाश मनवानी, सुनिल पामेचा, राजु सतिदासानी, अरविन्द गुप्ता, आदित्य पाटिल, रमेश सिंघार, विनोद जैन, प्रितम पंचैली, अजय सोनी, अशोक देवडा, मनोज श्रीमाल, राजेन्द्र तरवेचा, अम्बालाल हिंगोरिया, कालु कविश्वर, अशोक रैकवार, संजय जैन, विपिन दुबे, दिनेश नाई, पं रूनवालजी, मो कयुम, मो हुसैन रिसालदार, दुर्गेश चंदेल, अक्षय खाबिया, सिद्धार्थ जैन, कमलेश जैन, असगर भाई, फैजान खान, घनश्याम चैहान आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सुरेश भाटी ने किया। अंत मंे आभार अशोक देवडा ने माना।

रविन्द्रसिंह रांका
9425105120
Please do not enter any spam link in the comment box.