अंकुर अभियान के तहत कलेक्टर श्री मिश्रा ने किया पौधारोपण नागरिकों से भी की अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

अंकुर अभियान के तहत कलेक्टर श्री मिश्रा ने किया पौधारोपण नागरिकों से भी की अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील


कटनी (2 मार्च)- जिले में 1 मार्च से 5 मार्च तक पौधारोपण के लिये विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक पौधों का रोपण कर प्रतिकूल प्रभावों से वातावरण को सुरक्षित करना है। इसी क्रम में बुधवार को कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने निर्वाचन भवन परिसर में पौधारोपण किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि प्रदेश शासन द्वारा अंकुर अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत नागरिक भी अधिक से अधिक पेड़ लगायें और वायुदूत एप पर उसका फोटो अपलोड करें। इसमें समाज के सभी वर्गोंसभी समाजिक संगठनोंनागरिकोंविभागों के अधिकारीकर्मचारियों को जुड़ने की अपील कलेक्टर श्री मिश्रा ने की। पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान संयुक्त कलेक्टर साधना परस्तेडिप्टी कलेक्टर संस्कृति शर्माइलेक्शन सुपरवाईजर श्री बड़गैंया ने भी परिसर में पौधारोपण किया।






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------