रायसेन, 02 मार्च 2022
देश को लगभग सात अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी देने वाली मध्यप्रदेश राज्य पुरूष हाँकी अकादमी भोपाल में प्रशिक्षण हेतु हाँकी फीडर सेंटर मंडीदीप के खिलाड़ी श्री आतिफ खान का चयन किया गया है। खिलाड़ी श्री आतिफ को मप्र शासन द्वारा निःशुल्क उच्च स्तरीय प्रशिक्षण, खेल किट, खेल उपकरण, प्रतियोगिता अनुरूप डाइट, टूर्नामेंट एक्सपोज़र, शिक्षा, स्वास्थ्य, बीमा, आवास एंव लाइब्रेरी की सुविधा अकादमी में उपलब्ध कराई जाएगी। कलेक्टर श्री अरविन्द कुमार दुबे, एसपी श्री विकाश कुमार शहवाल तथा जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी श्री जलज चतुर्वेदी ने चयन होने पर श्री आतिफ व उनके प्रशिक्षक श्री प्रह्लाद राठौर को बधाई देते हुए अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दी हैं।
उल्लेखनीय है कि खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा माह सितंबर 2021 में चलाए गए व्यापक टेलेंट सर्च अभियान के तहत ज़िला, संभाग व राज्य स्तर पर प्रतिभा खोज में हॉकी फीडर सेंटर मंडीदीप के खिलाड़ी आतिफ खान के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर चयन (दिनांक 10 से 25 फरवरी 2022) 15 दिवसीय विशेष प्रतिभा प्रशिक्षण शिविर भोपाल के लिए किया गया था। इस शिविर में प्रदर्शन के आधार पर पूरे प्रदेश से 12 खिलाड़ियों का चयन सत्र 2022-23 के लिए मध्यप्रदेश राज्य पुरूष हाँकी अकादमी भोपाल में किया गया है।

Please do not enter any spam link in the comment box.