वन नेशन वन कार्ड प्रवासी मजदूरों को राशन प्राप्ति की व्यवस्था
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

वन नेशन वन कार्ड प्रवासी मजदूरों को राशन प्राप्ति की व्यवस्था



विदिशादिनांकतीन मार्च 2022

                विदिशा जिले में विभिन्न कार्यों के लिए आने वाले मजदूरों को समय पर राशन प्राप्त हो इसके लिए वन नेशन वन कार्ड योजना अन्तर्गत कलेक्टर श्री उमाशंकर भार्गव के द्वारा दल गठित किये गए हैं। जो ऐसे क्षेत्र जहां काॅलोनियों का निर्माणसड़कों का निर्माण कार्य अथवा शासकीय भवनोंरेलवे या फिर अधोसंरचना के निर्माण कार्यों में विभिन्न प्रदेशों अथवा अन्य जिलों के प्रवासी मजदूर कार्य कर रहे हैं। उन सबको समय पर राशन की उपलब्धता सुनिश्चित कराई है।

                कलेक्टर श्री उमाशंकर द्वारा दिए गए निर्देशों का हवाला देते हुए जिला आपूर्ति अधिकारी श्रीमती रश्मि साहू ने बताया कि जिले विभिन्न अनुविभाग क्षेत्रों के ग्रामों में गुरूवार को जन-जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया था। जागरूकता के उद्देश्यों से दल गठित किए गए हैं। गठित दल संबंधित कंस्ट्रक्शन कंपनियों के इंचाजों से समन्वय कर वहां के श्रमिकों को एकत्रित करते हैं और शासन के निर्देशानुसार प्रवासी मजदूरों से भवन निर्माता का नामनिर्माण स्थल का नामपता तथा लाभार्थी का नामराशन कार्ड नंबरगृह राज्य वर्तमान जिलावर्तमान स्थिति में मोबाइल नंबरप्रवास आदि की जानकारी संकलित की जाकर संबंधित को जागरूक किया जा रहा हैं।






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------