खरगोन 14 मार्च 2022। प्रतिवर्ष अनुसार 15 मार्च को विश्व उपभोक्ता दिवस मनाया जाता
है। इस संबंध में जिला सहायक आपूर्ति अधिकारी श्री भारत सिंह जमरे ने बताया कि आज
विश्व उपभोक्ता दिवस का आयोजन प्रातः 11ः30 बजे पुराने कलेक्ट्रेट स्वामी विवेकानंद
सभागृह में होगा। विश्व उपभोक्ता दिवस में नवीन उपभोक्ता संरक्षण
अधिनियम 2019 उपभोक्ता द्वारा ऑनलाईन शिकायत दर्ज करने के लिए E-dakhil पोर्टल
के कार्य प्रणाली के विषय में जानकारी दी जाएगी। साथ ही विश्व उपभोक्ता दिवस
कार्यक्रम में विद्युत, दूरसंचार, खाद्य एवं औषधि, नापतौल, भारतीय मानक ब्यूरों, ऑयल
कंपनी, बैंक, बीमा कंपनियों के सदस्य शामिल रहेंगे। वहीं नापतौल विभाग, खाद्य, खाद्य
एवं औषधि प्रशासन, गैस एजेन्सी, पेट्रोल पंप द्वारा उपभोक्ताओं को उनके अधिकारी के
प्रति जागरूक करने के लिए प्रदर्शनी लगाई जाना है। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित होकर
निर्देशानुसार प्रदर्शनी, पेम्पलेट्स वितरण आदि के माध्यम से उपभोक्ताओं को जागरूक
करने के लिए कार्यवाही सुनिश्चित करना होगी। वहीं उपभोक्ताओं के लिए राष्ट्रीय
उपभोक्त हेल्पलाईन टोल फ्री नंबंर 1800-11-4000 तथा राज्य उपभोक्ता हेल्पलाईन टोल
फ्री नंबर 1800-233-0046 है।
Please do not enter any spam link in the comment box.