बिलासपुर । सीआरपीएफ के एक जवान ने गढ़चिरौली में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली तो दूसरी घर मे पत्नी ने भी फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। दोनों की चार माह पहले ही शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान पति-पत्नी फोन से बात कर रहे थे।
मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना अंतर्गत कुकुर्दीकेरा निवासी चंद्रभूषण जगत सीआरपीएफ- 113वीं बटालियन गढ़चिरौली में आरक्षक था। चार महीने पहले ही उसकी शादी सरकंडा के लोधीपारा निवासी यामिनी जगत से हुई थी। शादी के बाद कुछ दिनों तक दोनों साथ में रहे। फिर चंद्रभूषण अपनी ड्यूटी पर गढ़चिरौली लौट गया। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच मौत का अंतराल 2 से 5 मिनट के बीच का है। जवान की मौत सुबह 8 बजकर 5 से 8 मिनट के बीच हुई है। जबकि उसकी पत्नी की मौत 8 बजकर 10 मिनट से लेकर 15 मिनट के बीच हुई है। ऐसे में आशंका है कि दोनों पति-पत्नी फोन से बात कर रहे थे और इसी दौरान दोनों ने आत्महत्या की है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह दोनों फोन पर बात कर रहे थे। कुछ देर तक दोनों में बातचीत हुई। इसके बाद चंद्रभूषण जगत ने खुद को गोली मार ली। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई और पति का फोन कट गया। तब उसकी पत्नी यामिनी ने भी घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। फिलहाल मामले में जांच जारी है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। कॉल डिटेल्स भी चेक किए जा रहे हैं
उधर सीआरपीएफ के जवान ने खुद को मारी गोली, इधर पत्नी फांसी पर झूली, दोनों की मौत
सोमवार, मार्च 14, 2022
0
Tags

Please do not enter any spam link in the comment box.