भिलाई। राष्ट्र के लिए रेल निर्माता के रूप मेंसेल का भिलाई इस्पात संयंत्र भारतीय रेलवे के दिन प्रतिदिन के संचालन का एक अंग बन गया है। बीएसपी ने भारतीय रेलवे के कड़े मापदंडों के अनुसार विश्व स्तरीय रेलों की रोलिंग की है। वर्तमान में रेलवे को नए विशेष ग्रेड 60 प्रोफाइल के साथ नए आर-260 ग्रेड रेल का उत्पादन और आपूर्ति कर रहा है। संयंत्र के रेल एवं स्ट्रक्चरल मिल (आरएसएम) बिरादरी ने इसके उत्पादन में नया दैनिक रिकार्ड बनाया है।

भिलाई इस्पात संयंत्र के रेल एवं स्ट्रक्चरल मिल ने बीते शुक्रवार को विशेष ग्रेड 60 ई-प्रोफाइल के साथ आर-260 ग्रेड रेल के 736 ब्लूम्स की रोलिंग की। जो दैनिक उत्पादन का नया कीर्तिमान है। यह बीते माह नौ फरवरी को स्थापित 643 ब्लूम्स की रोलिंग के दैनिक उत्पादन से कहीं अधिक है।

उल्लेखनीय है कि भारतीय रेलवे रेल परिवहन में उधा गति और एक्सल लोड की ओर बढ़ रहा है। जिसके लिए रेलवे ने सेल से माइक्रो-अलाय रेल स्टील का उत्पादन करने की मांग की है।

इसी आवश्यकता को पूरा करने बीएसपी ने विशेष ग्रेड के नए आर-260 रेल के उत्पादन पर फोकस किया है। जिससे इस रेल को उधा यील्ड स्ट्रेन्थ प्रदान किया जा सके।

इस ग्रेड की रेल यूरोपीय मापदंड ईएन-13674 से कहीं अधिक उधा गति और अधिक एक्सल लोड लेने के लिए सक्षम है। भिलाई द्वारा आपूर्ति की जा रही इस नए ग्रेड की रेलभारतीय रेलवे को उधा शक्ति वाले तथा अधिक सर्विस लाइफ वाले रेल की उपलब्धता सुनिष्चित कर रेल्वे को बढ़ते यातायात दबाव का सामना करने सक्षम बनाएगी। साथ ही साइकिल टाइम में और अधिक वृद्घि होगी।