यूक्रेन में फंसे विद्यार्थियों को जिले में लाने के लिए हर संभव प्रयास जारी जल्द होगी वापसी
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

यूक्रेन में फंसे विद्यार्थियों को जिले में लाने के लिए हर संभव प्रयास जारी जल्द होगी वापसी

बुरहानपुर/2 मार्च, 2022/-राज्य शासन के प्रयासों से यूक्रेन में फंसे हुए शाहपुर निवासी रश्मि तथा कोतवाली क्षेत्र के उबैद की जल्द वापसी होने जा रही है। प्राप्त जानकारी अनुसार शाहपुर थाना प्रभारी ने रश्मि के परिजनों से व कोतवाली प्रभारी ने उबैद के परिजनों से मुलाकात कर दोनों की सकुशल देशवापसी के लिए परिजनों को आश्वस्त किया है।
उक्त क्षेत्रान्तर्गत थाना प्रभारियों ने रश्मि व उबैद से वीडियो कॉल करके उनकी कुशल क्षेम पूछा तथा जानकारी प्राप्त की। रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के माहौल में यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई करने गए हजारों भारतीय छात्र फंस गए है। जिनकी देश वापसी के लिए प्रदेश सरकार, भारत सरकार से समन्वय स्थापित कर हरसंभव प्रयास कर रही है।
जानकारी अनुसार यूक्रेन में बुरहानपुर के दो विद्यार्थी मेडिकल की पढ़ाई करने हेतु गए हुए है। जिनमें शाहपुर की रश्मि सूर्यवंशी जो कि निप्रो शहर में पढ़ रही है व खानका वार्ड कोतवाली के उबैद खान, जो कि यूक्रेन के पोलतवा शहर में पढ़ रहे है। दोनों की सकुशल वापसी के लिए राज्य शासन केंद्र सरकार से समन्वय कर लगातार प्रयासरत है। दोनों की जल्दी ही वापसी होगी। गत दिवस थाना प्रभारी शाहपुर श्री गिरवर सिंह जलोदिया ने रश्मि के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें रश्मि की सकुशल वापसी के लिये सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों के बारे में बताया व रश्मि की वापसी के लिए आश्वस्त किया। रश्मि से कॉल पर बात करने पर उन्होंने बताया कि वे रोमानिया जाने के लिए बस में सवार हो गयी है जहाँ से उन्हें इंडिया के लिए फ्लाईट मिलेगी। कोतवाली थाना प्रभारी श्री रामेश्वर बकोरिया ने खानका वार्ड में रह रहे उबैद के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें उबैद की वापसी के सम्बंध में जानकारी दी। उन्होंने उबैद से फोन पर बात भी की। उबैद ने बताया कि वह पोलेन्ड पहुँच गए है, जहाँ से वे फ्लाईट लेकर भारत देश लौटेंगे।





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------