अहमदाबाद | गुजरात के शिक्षा मंत्री जीतु वाघाणी ने कांग्रेस की प्रभात फेरी के आयोजन पर कहा कि 2022 में कांग्रेस की रिटर्न फेरी तय है| राहुल गांधी गुजरात में कांग्रेस की अंतिम वापसी का फेरा लगाने आए थे| बता दें कि भगवान श्रीकृष्ण की नगरी देवभूमि द्वारका कांग्रेस की तीन दिवसीय चिंतन शिबिर के दूसरे दिन राहुल गांधी ने शिरकत की और महंगाई, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था समेत आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी नेताओं को मार्गदर्शन दिया| भाजपा की करतूतों का पर्दाफाश करने और लोगों को जागृत करने के लिए कांग्रेस ने प्रभात फेरी अभियान चलाने का आयोजन किया है| कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए प्रभात फेरी की रणनीति बनाई है, ताकि रातों रात धनवान बनने वाले भाजपा नेताओं का पर्दाफाश किया जा सके| कांग्रेस की प्रभात फेरी और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर जीतु वाघाणी ने कहा कि जब चुनाव आते हैं तब कांग्रेस नए नए अभियान शुरू कर देती है| लेकिन 2022 में कांग्रेस की रिटर्न फेरी पक्की है| उन्होंने कहा कि राहुल गांधी गुजरात में कांग्रेस की अंतिम रिटर्न फेरी करने आए थे| आगामी विधानसभा चुनाव में भी गुजरात की जनता ने भाजपा विजय बनाने का मन बना लिया है| राज्य में 28 वर्ष से विकास को जनता ने आशीर्वाद दिया है| देश में नरेन्द्र मोदी और अमित शाह का गौरवशाली नेतृत्व है| वाघाणी ने कहा कि कांग्रेस हर बार चुनाव आने पर लोगों को बहलाने का प्रयास करती है और हर बार उसे मुंह की खानी पड़ती है| राहुल गांधी आते रहते हैं और फिर एक बार कांग्रेस की रिटर्न फेरी करने आए थे|