लखनऊ। केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई ई-श्रम योजना के साथ देश के लाखों श्रमिक जुड़ चुके हैं। इसको लेकर ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के मामले में यूपी सबसे अव्वल है। यूपी के लोगों ने पोर्टल पर इतनी तादाद में पंजीकरण तक इतिहास रच दिया है। बताया जा रहा है कि राज्य के 8 करोड़ 21 लाख से ज्यादा श्रमिक इस पोर्टल से जुड़ चुके हैं। जानकारी के मुताबिक, केंद्र ने जितना लक्ष्य दिया था, उसके मुकाबले यूपी में अब तक 123 प्रतिशत से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।
गौरतलब है कि केंद्र सरकार पहली बार अनऑर्गेनाइज्ड सेक्टर के वर्कर्स का डेटा बेस तैयार कर रही है। इसी कड़ी में यूपी के पास 6 करोड़ 66 लाख श्रमिकों का लक्ष्य मिला था। शुरुआत में तो रजिस्ट्रेशन की रफ्तार काफी धीमी थी, लेकिन फिर योगी सरकार ने अनुपूरक बजट में कहा कि पोर्टल पर रजिस्टर्ड श्रमिकों को मार्च 2022 तक 500 रुपये महीने भत्ता मिलेगा। इसके बाद से पंजीकरण के लिए रोजाना हजारों की संख्या में लोग आने लगे। पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की इतनी रफ्तार थी कि 22 दिसंबर 2021 तक श्रमिकों की संख्या 31578216 थी और फरवरी में यही संख्या 82148719 हो गई। इसके अलावा, यूपी के बाद दूसरे स्थान पर बिहार और तीसरे पर पश्चिम बंगाल है। हालांकि, लक्ष्य के सापेक्ष पंजीकरणों की बात करें तो यूपी के बाद ओडिशा और फिर उत्तराखंड आते हैं।
उत्तर प्रदेश में 22 दिसंबर से 26 फरवरी के बीच 4 करोड़ से ज्यादा श्रमिकों ने ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण किया है। इस हिसाब से एक दिन में करीब 7.66 लाख लोग रजिस्टर हुए। सरकार द्वारा सिर्फ उन श्रमिकों को भत्ता दिया जा रहा है, जो पहले से किसान सम्मान निधि का लाभ न ले रहे हों। ऐसे में पात्र करीब 2.88 करोड़ श्रमिकों में से 80 लाख लोगों को पहली किस्त के रूप में 1000 रुपये भत्ता राशि मिली। इसके बाद, 500 रुपये की दूसरी किस्त दी गई। जल्द ही अगली किस्ता भी आ सकती है
रजिस्ट्रेशन में देश में यूपी अव्वल, 8 करोड़ से ज्यादा को मिल रहा लाभ
मंगलवार, मार्च 01, 2022
0
Tags
Please do not enter any spam link in the comment box.