स्पेशल हैंडलूम एक्स-पो चंडीगढ़ में 10 मार्च से मध्यप्रदेश के रेशम शिल्पी अपनी कलात्मक उत्पादों का करेंगे प्रदर्शन
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

स्पेशल हैंडलूम एक्स-पो चंडीगढ़ में 10 मार्च से मध्यप्रदेश के रेशम शिल्पी अपनी कलात्मक उत्पादों का करेंगे प्रदर्शन

बुरहानपुर/2 मार्च, 2022/- आजादी की 75वीं वर्ष गाँठ पर मनाये जा रहे अमृत महोत्सव के उपलक्ष में चंडीगढ़ स्पेशल हैंडलूम एक्स-पो में मध्यप्रदेश के रेशम बुनकर अपनी कला और कौशल से निर्मित उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। एक्स-पो में उपलब्ध सामग्री सैलानियों के लिए रियायती दरों पर उपलब्ध रहेंगी। एक्स-पो 10 मार्च से 30 मार्च 2022 तक होगा।
आयुक्त रेशम श्री विशेष गढ़पाले ने बताया कि मध्यप्रदेश सिल्क फेडरेशन तथा भारत सरकार वस्त्र मंत्रालय, विकास आयुक्त हथकरघा नई दिल्ली द्वारा संयुक्त रूप एक्स-पो का आयोजन किया जाएगा। एक्स-पो चंडीगढ़ शहर के सेक्टर 17, सर्कस मैदान में होगा। उन्होंने बताया कि 14 दिवसी एक्स-पो में मध्यप्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों की बुनकर समितियाँ, राज्यों के उपक्रम, मृगनयनी प्राक्कृत, खादी ग्रामोद्योग, मध्यप्रदेश हस्तशिल्प विकास निगम, हथकरघा संचालनालय अपनी भागीदारी दर्ज कराएंगे। सैलानियों के लिए एक्स-पो में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा। उन्होंने कहा कि यहाँ आने वाले सैलानियों से कोविड-19 का पालन करने की अपेक्षा आयोजकों द्वारा की गई है।





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------