नर्मदापुरम 01 मार्च 2022/आगामी 03 मार्च को दोपहर 03.45 बजे मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ग्राम के "गौरव दिवस" के संबंध में बेवकास्ट के माध्यम से संबोधित करेंगे, जिसका सीधा प्रसारण जिला, जनपद एवं ग्राम पंचायतों में देखा-सुना जाएगा। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने जिला, जनपद एवं ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम को देखने के लिए समुचित व्यवस्था कराने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है। कार्यक्रम को जिला स्तर पर एनआईसी कक्ष में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में देखा जाएगा। ग्रामवासियों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए कार्यक्रम दूरदर्शन पर भी दिखाया जाएगा, जिसके लिए ग्राम पंचायत कार्यालयों में टीव्ही पर प्रसारण देखने की आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए है।
कार्यक्रम को प्रसारण लिंकhttps://webcast.gov.in/mp/ cmevents के माध्यम से देखा-सुना जाएगा। संबोधन दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनल के अलावा वेबकास्ट लिंक, फेसबुक, यू ट्यूब, ट्विटर पर देखा व सुना जा सकेगा, जिसकी लिंक www.twitter.com/ChouhanShivraj , www.facebook.com/ ChouhanShivraj, www.youtube.com/Chouhan Shivraj, www.twitter.com/OfficeOfSSC, www.facebook.com/Office OfSSC है।
Please do not enter any spam link in the comment box.