महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने वन स्टॉप सेंटर में शिविर लगाकर दी गई स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने वन स्टॉप सेंटर में शिविर लगाकर दी गई स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी


रायसेन 26 फरवरी 2022
रायसेन स्थित वन स्टॉप सेंटर द्वारा महिलाओं के आर्थिक उत्थान के लिए
उन्हें बैंको के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराने हेतु, वन स्टॉप सेंटर पर
पंजाब नेशनल बैंक और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से शिविर आयोजित
किया गया। जिसमें महिला बाल विकास विभाग के जिला अधिकारी श्री दीपक संकट
तथा वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक सीमा पटेल द्वारा स्वनिधि योजना, मुद्रा
लोन सहित अन्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई जिनका लाभ लेकर
महिलाएं स्वयं का रोजगार प्रारम्भ कर आत्मनिर्भर बन सकती हैं। शिविर में
सेंट्रल बैंक की ब्रांच मैनेजर सुश्री अदिति पनवार तथा पंजाब नेशनल बैंक
के ब्रांच मैनेजर नवनीत वर्मा द्वारा स्वरोजगार योजनाओं के तहत ऋण हेतु
पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया के संबंध में बताया गया। इस
अवसर पर सहायक संचालक श्री ज्ञानेश खरे तथा श्री संजय गहरवाल भी उपस्थित
रहे।





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------