धान मिलिंग को लेकर हुई चर्चा, कलेक्टर ने सुनीं मिलर्स की समस्याएं
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

धान मिलिंग को लेकर हुई चर्चा, कलेक्टर ने सुनीं मिलर्स की समस्याएं

कटनी. 03 फरवरी - मिलर्स की जो भी समस्याएं हैंउसको लेकर सीधे चर्चा करें। जिला प्रशासन के दरवाजे आप लोगों के लिए हमेशा खुले हैं। जो भी समस्या होगी उसका हल निकालने का प्रयास किया जाएगा। यह बात कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कलेक्ट्रेट सभागार में गुरूवार को नगर के मिलर्स के साथ आयोजित बैठक के दौरान कही। श्री मिश्रा ने बैठक के दौरान मिलर्स से धान की कस्टम मिलिंग को लेकर चर्चा की। साथ ही कहा कि जितने भी मिलर्स आगामी मिलिंग को लेकर सहमत हैंवे अपना एक सहमति पत्र बनाकर दें ताकि आगे की प्रक्रिया प्रारंभ हो सके।

      कलेक्टर श्री मिश्रा ने मिलर्स की समस्याएं भी सुनी। मिलर्स ने पेनाल्टी की राशि अधिक होने और मिलिंग के बाद चावल की लॉट की जांच करने के बाद पूरा लॉट ही रिजेक्ट न करते हुए जितने चावल की क्वालिटी में कमी हैसिर्फ उसी को ही रिजेक्ट करने का आग्रह किया। जिसपर कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि इसको लेकर स्थानीय व उच्चाधिकारियों से चर्चा की जाएगी। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी व मिलर्स मौजूद थे।





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------