किसान मोर्चा परिचयात्मक व प्रथम जिला बैठक संपन्न हुई
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

किसान मोर्चा परिचयात्मक व प्रथम जिला बैठक संपन्न हुई

मंदसौर - भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की जिला बैठक शनिवार को भाजपा
कार्यालय पर संपन्न हुई ।
जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी पवन हिरिया ने बताया कि किसान मोर्चा की
प्रथम जिला बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष नानालाल अटोलिया के मुख्य आतिथ्य में
संपन्न हुई।
 बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष
विक्रम सिंह चौहान, किसान मोर्चा महामंत्री योगेंद्र सिंह चुण्डावत,
श्याम सिंह चौहान मंचासीन रहे।।
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया ने कार्यकर्ताओं को
मार्गदर्शन करते हुए बताया कि देश की ताकत किसान है और पार्टी को मजबूती
प्रदान करने के लिए किसान मोर्चा की अहम भूमिका रहती है। प्रदेश भाजपा
सरकार व केंद्र की सरकार द्वारा किसानों के हित में कई योजनाएं संचालित
की जा रही है। हमें अधिक से अधिक किसानों को इन योजनाओं का लाभ दिलाना
है।
किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं को
मार्गदर्शन करते हुए कहा कि हम सभी को एक होकर जिले में काम करना है,
किसानों के हित में कार्य करते हुए हमें पार्टी को मजबूत करना। हमारी
प्राथमिकता होनी चाहिए कि किसानों को अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ मिल
सके।
बैठक में किसान मोर्चा के जिले के सभी पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष उपस्थित
रहे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री योगेंद्र सिंह चुंडावत ने किया, वही
कार्यक्रम का आभार महामंत्री श्याम सिंह चौहान ने माना।
पवन हिरीया
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा
9981369690





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------